Healthy Laddu

Jaggery healthy ladoos | Healthy Laddu recipe in Hindi

ड्राई  फ्रूट्स और गुड़ के हेअल्थी लड्डू (Healthy ladddu) 

Dry fruits and jaggery healthy ladoos | Healthy Laddu recipe in Hindi | laddu in hindi . सर्दिओं का मौसम स्वास्थय और पौष्टिक भोजन  के दृष्टिकोण से सर्वोत्तम होता है।  इस मौसम में आप अपने शरीर को ऊर्जावान और निरोगी बना सकते हैं।  आज हम आपको  ड्राई  फ्रूट्स और गुड़ के हेअल्थी लड्डू (Healthy ladddu)  बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

See also: Healthy Laddus made with semolina and flour.

Healthy Laddu recipe in Hindi

तैयारी का समय         05 मिनट

पकाने का समय         25 मिनट

परोसें                  05

कठिनाई स्तर            आसान

भोजन                  भारतीय शाकाहारी

कोर्स                   पारंपरिक मिठाई

laddu in hindi

गुड़ के लड्डू के लिए सामग्री (Ingredients for Healthy Laddu recipe)

काजू                   50 ग्राम

किशमिश               50 ग्राम

चिरोंजी                 50 ग्राम

बादाम                  50 ग्राम

खरबूजे के बीज          50 ग्राम

खाने वाली गोद          100 ग्राम

सूखा  नारियल           100 ग्राम (कद्दूकस कर लें )

खस -खस सीड्स          01 बड़ा चम्मच

मखाने                  50 ग्राम्स

गुड़                    200 ग्राम (कद्दूकस कर लें )

खाने वाली गोद          100 ग्राम

छुहारे                  100 ग्राम्स (बारीक़ कटे हुए)

सूखा अदरक             01बड़ा चम्मच

ग्रीन इलाइची            6-7 (कुचल लें )

शुद्ध घी                200 ग्राम

हेल्दी लड्डू कैसे बनाये (How to make Healthy Laddu recipe)

  • सभी ड्राई फ्रूट्स को छोटे -छोटे टुकड़ों में काट लें और एक प्लेट में अलग रख दें।
  • गोंद को छोटे -छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसे गर्म करें, उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • गोंद को थोड़े से घी में हल्का ब्राउन होने तक भुने और अलग रख दें।
  • नारियल पाउडर को भी थोड़े से घी में हल्का भूनकर अलग रख दे।
  • बारीक़ कटे हुए छुहारे  भी थोड़े से घी में डालकर भून लें।  खस – खस छोड़कर आपको सभी डॉयफ्रुइट्स घी में भूनना है।
  • पैन में पुनः घी डालें और गर्म करें, इसमें गुड़ डालें और पिघलाएं। गुड़ को  लगातार  चमचे से चलाते रहें अन्यथा सतह पर चिपक जायेगा।
  • अब इसमें खस -खस सीड्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं ।
  • अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स , गोंद, खरबूजा के बीज, नारियल पाउडर  और कुटी हुई इलाइची डालें और  अच्छी तरह मिलाएं ।
  • गुड़ मिश्रण को लगातार चलाते रहें , थोड़े समय  बाद  गुड़ और मेवे पैन के किनारे छोड़ने लगेंगे।  अब इसे प्लेट में निकलकर ठंडा होने दे।
  • जब यह थोड़ा ठंडा हो जाये तो हथेली में घी लगाएं और लड्डू का आकर दें।
  • अब आपके हेअल्थी  लड्डू (Healthy ladoos) तैयार हैं इसे ठंडा होने दें , यह ठंडा होने पर कड़का हो जाते हैं।
  • इन लड्डूओं को आप एयर टाइट जार में रखें और रोज खाएं।

मुख्य सामग्री

सूखे मेवे, सूखी अदरक, खसखस, सूखा, शुद्ध घी, गोंद (खाद्य गोंद, गुड़।

कीवर्ड

Healthy laddoo, Jaggery ladduu, Laddoo recipe, Dry fruits ladoo recipe, लड्डू बनाने की विधि, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने की विधि, ladoo recipe, laddu in hindi, laddu recipe, laddu recipe in hindi.

यह भी पढ़ें:

घर पर बनायें ढाबे जैसा मटर पनीर । मशरुम टिक्का मसाला रेसिपी।  Kadai paneer recipe in Hindi. Khaman dhokla recipe: Gujarati recipe. लिट्टी चोखा कैसे बनाये। गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि ।  पनीर बटर मसाला रेसिपी हिंदी में ।  मालवा के प्रसिद्द दाल बाफले कैसे बनायें। काजू करी रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल ।