Matar Paratha Recipe

हरे मटर का मसालेदार पराठा कैसे बनायें | Matar Paratha Recipe at home

हरे मटर का मसालेदार पराठा (Matar Paratha Recipe)

सर्दियों में जब मटर की बहुतायत होती है तब हरे मटर का मसालेदार पराठा (Matar Paratha Recipe) जरूर तैयार करें।  इसे बनाना बेहद आसान है और यह बहुत स्वादिष्ट और लजीज होते हैं।  

Must Read: Green Peas Nimona Recipe Easy Method.

Gujrati Methi Thepla Recipe easy steps.
मटर के पराठे आप बच्चों के या ऑफिस के लंच बॉक्स के लिए जल्दी तैयार कर सकते हैं | आलू मटर की सब्जी  और पुलाव लगभग सभी घर में बनते है।   मटर के पराठे  भी आलू के पराठे की तरह ही भरकर बनाये जाते है बस  इसमें आलू की जगह मटर भरना  है।

मटर के पराठे के लिए  सामग्री (Matar Paratha Recipe ingredients)

हरा मटर                       200 ग्राम्स (छील  लें )
गेंहू का आटा                 03 कप
 बेसन                            01 बड़ा चम्मच (भून लें )
प्याज                             01 (मध्यम साइज ) (बारीक काट लें )
हरी मिर्च                       02 (बारीक काट लें )
 जीरा                             1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर          1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर                  1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया                    1/4 कप (बारीक काट लें )
अदरक                           01 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लें )
गरम मसाला                 1/2 छोटा चम्मच
नमक                             स्वाद के अनुसार
तेल                                पराठे को तलने और आटे में डालने के लिए

स्टेप-01

स्टफिंग तैयार करें

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में छिली  हुई मटर और पानी डालें , इसको रातभर भिगोकर कर रखें।  
  • दूसरे दिन  प्रेशर कूकर में पानी और मटर डालें और एक सीटी में उबाल लें।  गैस बंद कर दें और कुकर ठंडा होने दें।  
  • अब एक  पैन मीडियम आंच में रखें इसमें  तेल डालें और  गरम करें।  
  • जब तेल गर्म हो जाये इसमें जीरा डालें जब यह तड़कने लगे तब इसमें कटा हुआ प्याज़ , अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डाले और हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  • अब इसमें  लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और   नमक डालें और भुने।  इसमें थोड़ा गरम मसाला और अच्छे से मिलाएं.
  • आप मटर को पहले से भी आलू मैशर या चम्मच से दरदरा मैश कर सकते हैं ।
  • इसमें उबला हुआ मटर डालें और  करछी  से दबाते  हुए अच्छे से मैश करें।  1 बड़ा चम्मच भुना हुआ  बेसन  डालें और मिक्स करें।  
  • अब कटा हुआ हरा  धनिया डालें और  मिक्स करें, गैस की  आंच बंद कर दें. आपका भरावन तैयार है ।  इसे एक तरफ रख दें।

स्टेप-02

आटा तैयार करें

  •  एक बड़े बाउल में 3 कप आटा लें इसमें  ½ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें।  अब  धीरे – धीरे  पानी डालें और गूंदना शुरू करें। आटा गूंधते समय बहुत ज्यादा या कम पानी न डालें।
  • रोटी की तरह नरम और चिकना आटा गुंधे । आटे को कपडे से ढककर लगभग २५  मिनट आराम करने  दें।
  • आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। इन्हें रोल करके ढक कर रख दें।

स्टेप-03

भरवां मटर के परांठे बेलें

  • आटे को  छोटे – small balls बना लें इसे रोलिंग पिन की सहायता से लगभग  4 से 5 इंच व्यास की दो गोल बेल लें।
  • अब एक  पर हरे मटर की स्टफिंग रखें और दूसरी से ढककर  किनारों को अच्छी तरह सील करें।  
  • रोलिंग पिन पर हल्का सा आटा छिड़कें और इसे लगभग 7-8 इंच गोलाई में बेल लें।  
  • बेलते समय आवश्यकतानुसार आटा छिड़क लें।

 
स्टेप-04

मटर का पराठा बनायें

  • अब  तवा गैस पर रखें और गरम करें। पराठे को गरम तवे पर डालें और मध्यम से तेज आंच पर भूनें ।
  • जब एक तरफ पक जाए तो पराठे को पलट दें। और पराठे के ऊपर तेल लगाएं।  
  • मटर के पराठे को पुनः पलटें और और इस तरफ थोड़ा सा तेल लगाएं।  
  • परांठे को भी कलछी से दबा- दबाकर भूनें जिससे यह अच्छे से पक जाएं.
  • पराठे को हल्का सुनहरा फफोले पड़ने तक पकाएं।

 
स्टेप
05

पराठा परोसें

  • पराठे को गरमा गरम अचार, हरी चटनी या लाल चटनी के साथ परोसें

 मुख्य कीवर्ड्स

मटर का पराठा , Matar Paratha recipe,  Paratha recipe, पराठा व्यंजन विधि, हरी मटर का परांठा, मटर पराठा


पिन के लिए